जोधपुर. डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण शनिवार को पोकरण फायरिंग रेंज मेें जवानों से मिलीं। निर्मला सीतारण ने यहां पर तोपों और टैंकों का अभ्यास देखा। उन्होंने मिलिट्री ऑफिसर्स से फायर पावर के बारे डिटेल जानकारी भी ली। इस दौरान डिफेंस मिनिस्टर ने जवानों से मिलकर उनकी परेशानियों को भी सुना।
डिफेंस मिनिस्टर ने धनुष तोप की फायरिंग देखी ! डिफेंस मिनिस्टर निर्मला शनिवार सुबह पोकरण के खेतोलाई पहुंची। यहां भारत ने दूसरे परमाणु बम का टेस्ट किया था।
- निर्मला सीतारमण ने यहां धनुष तोप की फायरिंग देखी। उन्होंने इस तोप के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद वे फायरिंग रेंज में चल रहे अर्जुन टैंक का टेस्ट देखने पहुंचीं। उन्होंने टैंक के बारे में भी जानकारी ली और उसे अंदर से देखा।
जवानों से मिलने का नहीं था शेड्यूल
- डिफेंस मिनिस्टर के शेड्यूल में जवानों से मिलना नहीं था। लेकिन, इससे अलग वे जवानों की टुकड़ी के बीच पहुंची।
- निर्मला सीतारमण ने उनसे परेशानियों के बारे में सवाल किए। जवान उन्हें अपने बीच पाकर चौंक गए थे। हालांकि, जवानों ने डिफेंस मिनिस्टर को कुछ सजेशन दिए।

डिफेंस साइंटिस्टों से मिलने जोधपुर पहुंचीं
- निर्मला पोकरण से सीधे जोधपुर पहुंची। जोधपुर एयर बेस पर डीआरडीओ के डायरेक्टर ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे डिफेंस लैबोरेटिरी पहुंची और साइंटिस्टों से मिलकर जानकारी ली। बता दें कि डिफेंस मिनिस्ट्री संभालने के बाद निर्मला सबसे पहले बाड़मेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास उत्तरलाई एयरबेस गई थीं।

No comments:
Post a Comment