जोधपुर। योगगुरु बाबा रामदेव को उस समय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा जब वह राजस्थान के अलवर में पतंजलि ग्रामोद्योग के उद्घाटन करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।
अब घटना का एक वीडियो सामने आया है जो ट्विटर पर खासा वायरल हो रहा है।
वीडियो में रामदेव जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तभी बाहर खड़े लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने बाबा पर काला धन वापस ना लाने का आरोप लगाया है।
विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान आने से पहले काला धन लाने को कहा। भारी विरोध के रामदेव एयरपोर्ट लौट जाते हैं।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी आने वाले दिनों में अंडरवेयर और स्पोर्ट्सवियर बनाएगी। रामदेव इन उत्पादों को भारतीय बाजार में विदेशी कंपनियों का वरचस्व खत्म करने के उद्देश्य से उतारेंगे।

No comments:
Post a Comment