Friday, 29 September 2017

शर्मनाक: बीकानेर में दिल्ली की युवती से 23 लोगों ने किया गैंगरेप

नई दिल्ली। दिल्ली से बीकानेर आकर सामान बेचने वाली एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की है। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया और बृहस्पतिवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, युवती नई दिल्ली से चूड़ियां व अन्य सामान बीकानेर में बेचती थी। वह जयपुर रोड पर एक मंदिर के आसपास रुकती थी, जहां से बरसिंहसर और पलाना के कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
मंगलवार शाम को युवती को आरोपी एक वाहन में बासी बरसिंहसर के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बासी बरसिंहसर स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम के ग्रिड सब स्टेशन स्थित कक्ष में भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
युवती ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 23 लोगों ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि पुलिस की तफ्तीश में सात-आठ युवकों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरसिंहसर के चार और पलाना के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाने के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ और युवकों की तलाश चल रही है और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवती के साथ सात-आठ युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि हो रही है
विद्रोही आवाज समाचार पत्र की एनरोइड ऐप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से नीचे दिए लिंक से या प्ले स्टोर में vidrohi awaz सर्च https://goo.gl/CR1JfP डाउनलोड करे बहुत छोटी ऐप है ज्यादा स्पेस नही लेती है

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...