Wednesday, 20 September 2017

वाराणसी से महामना ट्रैन को हरी झंडी दिखाएंगे रवानगी का सूरत में लाइव टेलीकास्ट

वाराणसी से महामना ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे  रवानगी  का सूरत में  लाइव टेलीकास्ट

सूरत. साउथ गुजरात के उत्तर भारतीय समाज की बहुप्रतिक्षित ट्रेन महामना एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 22 सितंबर को करेंगे। इसको लेकर सूरत में विशेष तैयारी की गई है। पूर्वांचल के लोकप्रिय नेता व केन्द्रीय रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा वाराणसी के बजाय सूरत स्टेशन पर 22 सितंबर को मौजूद होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री वाराणसी से सीधे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सूरत   स्टेशन से जुड़ेंगे। सुबह लगभग 11.30 बजे इस कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे के आला अधिकारी सहित स्थानीय दोनों सांसद, विधायक व भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। 22 को पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी से एक और महामना एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ कर रहे हैं। वाराणसी से वड़ोदरा के बीच इस ट्रेन का स्टॉपेज सूरत में रहेगा। हालांकि स्थानीय उत्तर भारतीय समाज की मांग थी कि सूरत से उत्तर भारत के लिए ट्रेन चलाई जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल इस ट्रेन से उत्तर भारतीय यात्रियों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 उत्तर भारतीय मतदाताओं को रिझाने का प्रयास
उत्तर भारतीय समाज पिछले दो तीन महिने से उत्तर भारतीय रेल संघर्ष समिति के माध्यम से आन्दोलन कर रहा है।सूरत में दो विशाल रैलियां करके रेल की मांग कर रहा है।रैलियों व संघर्ष समिति का तहत पूरा उत्तर भारतीय समाज एकजुट हुआ है।सूरत से ट्रेन की मांग काफी समय से चल रही है।
 चर्चा चल रही है कि यह ट्रेन जब वडोदरा और वाराणसी के बीच चल रही है तो फिर सूरत में रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का प्रोग्राम रखने का क्या औचित्य है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत की ट्रेनों के लिए जिस तरह स्थानीय उत्तर भारतीय समाज भाजपा और पश्चिम रेलवे का विरोध कर रहा है। उस विरोध की धार को कुंद करने के लिए पूर्वांचल निवासी रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को सूरत जानबूझ कर भेजा गया है। इस दौरान वह उत्तर भारतीय समाज के लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं। ताकि उनकी नाराजगी को दूर कर विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए मनाएंगे।

महामना एक्सप्रेस का रूट
यह ट्रेन वडोदरा को बुधवार से चलकर गुरुवार को वाराणसी पहुंचेगी और शुक्रवार को वाराणसी से चलेगी। कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव छिवकी, इटारसी, जलगांव, सूरत आदि स्टेशनों पर होगा। ट्रेन का नंबर 20901 और 20902 होगा। एक-दो दिन के भीतर ट्रेन का चार्ट रेलवे के सर्वर पर भी आ जाएगा। इसमें एसी फर्स्टक्लास का एक कोच और एसी 2 के दो कोच होंगे। आठ स्लीपर क्लास, जनरल और दो ब्रेकयान, पेंट्रीकार मिलाकर कुल 18 कोच होंगे। हालांकि अभी वरिष्ठ अधिकारी खुलकर इसे स्वीकार नही कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...