महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा एवं कलशयात्रा सूरत शहर के सिर्फ पर्वत पाटीया विस्तार में..
महाराजा अग्रसेन जी की 5141वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर सूरत शहर के पर्वत पाटीया विस्तार में सभी अग्र संस्थाओं के सहयोग से अग्रवाल समाज पर्वत पाटीया विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन दिनांक 21 सितम्बर 2017,गुरुवार को करने जा रहा है यात्रा सुबह 7:30 बजे नीलकंठ हाईटस से प्रारंभ होकर गोकुलधाम, वृंदावन, जैन नगर, रवि आशीष, जीण माता कोम्पलेक्स, बालाजी पार्क, स्वास्तिक पार्क, श्याम वाटिका, महावीर नगर, वाटीका, पींक सीटी, मॉडल टाउन, अभिलाषा हाईटस होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल, आई माता रोड़, पर्वत पाटीया पहुँचेगी।
विशेष आग्रह: अपने अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी के सम्मान एवं अग्र एकता व ताकत का परिचय देने हेतु सभी अग्रबन्धु सपरिवार यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।
विशेष आकर्षण: 301कलश धारण की हुई महिलाएँ, बैन्ड बाजा, डी०जे०, ढोल नगाडा, अनेको आकर्षक झांकियों के साथ मार्ग सुरक्षा, पर्यावरण व सफाई अभियान पर संदेश देती झांकियों का स्वागत भिन्न-भिन्न सोसायटिओं द्वारा आरती, पुष्प वर्षा एवं यात्रा के अंत में सभी अग्रबन्धुओं के लिए अल्पाहार व्यवस्था रखी गई है।
No comments:
Post a Comment