गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के पास कोई ‘भरोसेमंद’ स्थानीय नेता नहीं हैं. इसलिए वह आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार के लिए राहुल गांधी पर बहुत हद तक निर्भर कर रही है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं. वो अलग-अलग इलाकों में रैलियां और जनसभा कर बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.रूपाणी ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, ‘उनका (राहुल गांधी) यहां (गुजरात) का दौरा इस बात की गवाही देता है कि कांग्रेस के पास भरोसेमंद स्थानीय नेतृत्व नहीं है.
अगर मजबूत और उभरकर नजर आने वाले नेता होते तो उन्हें (राहुल को) यहां आने की जरूरत ही नहीं पड़ती.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और (राज्य का) ऐसा कोई नेता नहीं है जो लोगों के बीच जाए और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात कर सके.’मुख्यमंत्री विजय रुपाणी आणंद के पास एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं

No comments:
Post a Comment