सूरत (वि॰आ) - भाजपा की ओर से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने की खुशी और बिहार बाढ़ पीड़िताें की मदद के नाम पर तीन महीने में दूसरी बार उत्तर भारतीयों के लिए नाच-गाने का कार्यक्रम शुक्रवार को रखा है। उत्तर भारतीय लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमोें से इस नाच-गाने के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। कार्यक्रम में भोजपुरी के मशहूर गायक गोपाल राय और गायिका राधिका मौर्या गीत प्रस्तुत करेंगे। भाजपा सांसद सीआर पाटिल मौजूद रहेंगे। 7000 उत्तर भारतीयों को एकत्रित करने की योजना है !बिहार विकास परिषद ने कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा उनका नाम लेकर लोगों को जुटा रही है। जबकि ट्रेन की मांग के लिए होने वाले आंदोलनों में ये नेता शिरकत भी नहीं करते। रेल समिति के सदस्यों ने भी ऐसे कार्यक्रम को समाज के साथ मजाक बताया है। सांसद ने आमंत्रित किया, पर नहीं जाएंगे : परिषद के लाइफ टाइम मेंबर निवास राजपूत ने कहा कि सांसद सीआर पाटिल ने आमंत्रित किया है, लेकिन हम नहीं जाएंगे। भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment