सूरत। महिधरपुरा की छापरा शेरी के रिद्धी-सिद्धी युवक मंडल ने हाईफाई गणेशजी बिठाया है। ये गणेश इन दिनों आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनके दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। पिछले 40 सालों से अलग-अलग थीम पर भगवान गणेशजी की स्थापना कर युवक मंडल ने यह बताने की कोशिश की है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जाग्रत रहें। युवक मंडल के इस अनोखे प्रयोग की लोग सराहना कर रहे हैं।
रोज गरबा और नाश्ते का आयोजन..---युवक मंडल द्वारा 40 सालों से अलग-अलग थीम पर गणेशजी की मूर्तियों की स्थापना की जाती है। छापरा शेरी में बहुत ही कम घर हैं, लेकिन वहां के लोग पूरे जोर-शोर से गणपति उत्सव मनाते हैं। यहां रोज रात में गरबा का आयोजन किया जाता है, इसके बाद नाश्ता भी कराया जाता है। तापी के शुद्धिकरण को लेकर इस बार गणेश जी की प्रतिमा माटी की बनाई गई है।
दिनचर्या को मूर्तियों से बताने की कोशिश...... इस साल गणेश जी के लिए एक अलग ही कांसेप्ट पर काम किया गया है। जिसमें सुबह ब्रश करते, कसरत करते, गार्डन में पेपर पढ़ते हुए, ऑफिस में काम करते हुए, रिद्धी-सिद्धी के साथ रात का भोजन लेते हुए, झूले पर बैठकर टीवी देखते और रात में सोते हुए गणेश जी को दिखाया गया है

No comments:
Post a Comment