Monday, 18 September 2017

शहर में हुई 30 मिमी बारिश, गरबा के दौरान हो सकती है तेज बरसात

सूरत.शहर में रविवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। दोपहर के बाद अचानक बारिश तेज हुई और शहर के कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया, जिससे यातायात धीमा चला। इस दौरान शहर में 30 मिमी बारिश हुई। शहर और जिले में लगभग 1 इंच बारिश हुई।मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 20 से 26 सितंबर के बीच दक्षिण गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। 21 सितंबर से नवरात्रि उत्सव शुरू होने वाला है। बारिश की संभावना से गरबा में खलल पड़ सकता है।
उकाई डैम का जलस्तर बढ़ सकता है-- उकाई डैम का जलस्तर 320 फीट तक बना हुअा है। डैम का इनफ्लो 28000 क्यूसेक है। सितंबर के अंत तक कैचमेंट एरिया में तेज बारिश हुई तो डैम का जलस्तर बढ़ सकता है।
इन इलाकों में भरा पानी - वराछा, कतारगाम, कापोद्रा, पुराने शहर के कुछ इलाकों में पानी भरने के कारण ट्रैफिक बहुत धीमा रहा !

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...