Friday, 22 September 2017

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए लिंबायत से 17, उधना से 67 और करंज से 30 दावेदार आए

सूरत. भाजपा के निरीक्षकों ने गुरुवार से सूरत की 12 विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों का इंटरव्यू लिया। पहले दिन लिंबायत, उधना और करंज की सीटों पर टिकट की दावेदारी करने वालों के दावों को निरीक्षक भरत पंड्या, रोहित पटेल और ममता काले ने सुना। सुबह साढ़े दस बजे से निरीक्षकों ने दावेदारों को सुनना शुरू किया। दावेदारों को सुनने का कार्यक्रम देर रात चलता रहा। रात 11 बजे तक लिंबायत और उधना और करंज विधानसभा सीटों पर लगभग 104 दावेदारों को सुना जा चुका था। इस दौरान किसी दावेदार ने अपनी पढ़ाई-लिखाई तो किसी ने व्यापारी होने की दुहाई देकर निरीक्षकों से टिकट देने की मांग की। 
लिंबायत सीट पर 17 ने पेश की दावेदारी...लिंबायत विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए वर्तमान विधायक संगीता पाटिल के अलावा जिग्नेश पाटिल, पीवीएस शर्मा, संजय पाटिल, रुपेश देशमुख, आलोक चौधरी और सुनील पाटिल सहित 17 लोगों ने टिकट मांगा।
उधना सीट पर 67 ने मांगा टिकट--उधना विधानसभा सीट के लिए वर्तमान विधायक नरोत्तम पटेल के अलावा छोटू पाटिल, मंगलादेवी शुक्ल, विवेक पटेल, डॉ. ईके पाटिल, डॉ. वानखेड़े, मनु फोगवा, अजय राय और मुलजी ठक्कर समेत 67 से ज्यादा नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।
 सिफारिश : सीआर पाटिल के पुत्र ने भी की दावेदारी-- लिंबायत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए वर्तमान विधायक संगीता पाटिल के अलावा सांसद सीआर पाटिल के पुत्र और यूथ फॉर गुजरात संगठन के प्रमुख जिग्नेश पाटिल भी मैदान में हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो अब तक लिंबायत सीट से संगीता पाटिल का भाजपा प्रत्याशी तय माना जा रहा था, लेकिन जिग्नेश पाटिल ने दावेदारी पेश कर उनके सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। माना जा रहा है कि पाटिल ने पार्टी आलाकमान से अपने बेटे की सिफारिश की है।
 पढ़े- लिखे होने का दिया हवाला--लिंबायत से भाजपा के टिकट की दावेदारी पेश करते हुए आलोक चौधरी ने निरीक्षकों से कहा कि मैं युवा हूं, युवाओं के लिए काम करता हू्ं, कंप्यूटर इंजीनियर भी हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पर फिट बैठता हूं इसलिए मुझे टिकट दिया जाए।
 दावा : मेरा हीरों का कारखाना है, कारीगर मुझे जिता देंगे
वराछा के 67 साल के हीरा कारोबारी धीरज उर्फ धीरूभाई धमेलिया करंज विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश करने पहुंचे। एमए तक पढ़ाई करने वाले धीरूभाई समय से पहले पहुंचने की वजह से सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक कार्यालय में ही बैठे रहे। धीरूभाई ने कहा कि उनके सूरत में हीरा के कारखाने हैं। इन कारखानों में हजारों लोग काम करते हैं। मुझे टिकट मिलेगा तो कारीगर के वोट मुझे मिलेंगे। इससे पाटीदार बहुल क्षेत्र में जीत पक्की है।
 जिले की 4 विधानसभा सीटों पर दावेदारों को आज सुनेंगे निरीक्षक-- जिले की 4 विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों को सुनने के लिए शुक्रवार को निरीक्षकों की टीम बारडोली पहुंचेगी। बारडोली के धुलिया सर्कल के पास स्थित भाजपा कार्यालय में निरीक्षक टीम बारडोली, महुवा, मांडवी एवं मांगरोल विधानसभा सीटों पर दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों का इंटरव्यू लेगी। निरीक्षकों की टीम में निरीक्षक जशवंतसिंह भांभोर, रमेशभाइ मिस्त्री और पद्मा बहन लोटवाला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सीटों पर दावेदारों की लिस्ट लंबी हो सकती है। खास कर महुवा बैठक व मांडवी बैठक पर।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...