Thursday, 31 August 2017

गुजरात चुनाव से पहले होगा बुलेट ट्रेन का शिलान्यास

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों की रेल बुलेट ट्रेन पर काम समय से पहले शुरू होने जा रहा है। 14 सितंबर को इसका शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम गुजरात के साबरमती स्थित रेलवे के स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ोआबे, भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी के अलावा रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहेंगे। साबरमती से मुंबई के बीच 508 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का शिलान्यास अगले साल के शुरुआत में करने की योजना थी, लेकिन इसे तय समय से करीब तीन महीने पहले किया जा रहा है जिसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत मे गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में बुलेट ट्रेन का शिलान्यास भाजपा को सियासी फायदा पहुंचा सकता है। यह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और केंद्र और गुजरात की भाजपा सरकार के साथ चुनाव में भाजपा इसे उपलब्धि के रूप में भुनाएगी।

गरीबों की फाइल दबाकर बैठे हैं एलजी, भगवान नहीं करेंगे माफ : केजरीवाल

इस ट्रेन को वर्ष 2023-24 तक ट्रैक पर उतार देने की योजना है। गुजरात के साबरमती से महाराष्ट्र के मुम्बई के बीच यह ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 21 किलोमीटर लाइन समंदर के अंदर से गुजरेगी। जापान इंटरनेशनल ओ-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) और भारत सरकार ने मिलकर 508 किलोमीटर लंबे रूट की फिजिबलिटी स्टडी कर ली है। इस मामले में जापान के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें होती रही है जिस पर बुलेट ट्रेन को लेकर लंबी चर्चा भी हुई।

2023-24 में ट्रैक पर उतरेगी ट्रेन- यह ट्रेन पटरी पर 2023-24 तक उतार दी जाएगी। 2018 से इस प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह भी तय किया गया कि कुल 508 किलोमीटर की दूरी वाले ट्रैक में 21 किलोमीटर का ट्रैक क्रीक से ठाणे के बीच समुद्र के नीचे टनल तैयार किया जाएगा।

जापान के सहयोग से चलेगी ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने के लिए जापान ने रियायती दरों 97,636 करोड़ रुपए का ऋण देने का प्रस्ताव दिया है।

ये होंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन

इस रेल खंड पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जहां बुलेट ट्रेन का ठहराव होगा। इनमें मुंबई, थाणे, विरार, ब्यासर, वापी, विलमूरा, सूरत, भरुच, वड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...