Thursday, 31 August 2017

8 फीट ऊंचाई और 975 किलो है वजन -दो साल कागज इकट्‌ठा कर बनाई गणेश प्रतिमा

सूरत.वराछा स्थित अश्विन सोसाइटी विभाग-1 में पिछले 2 वर्षों से न्यूज पेपर से बने गणपति की स्थापना की जा रही है। गणेश जी की यह प्रतिमा मित्र युवक मंडल द्वारा 8 फीट की बनाई गई है। कागज की यह प्रतिमा दो साल से बनाई जा रही है। इस प्रतिमा के साथ स्वच्छता और वृक्षारोपण के साथ अन्य कई सामाजिक संदेश भी दिए गए हैं। गणपति की प्रतिमा के साथ दो मूषकों को स्वच्छता का संदेश देते हुए दर्शाया गया है।

75 किलो कागज से मूर्ति बनाने में लगे 31 दिन : 75 किलो वेस्ट न्यूज पेपर से बने गणपति की यह प्रतिमा को बनाने में कुल 31 दिन लगे हैं। 25 लोगों द्वारा यह मूर्ति बनाई गई। कागज के बने गणेश जी की मूर्ति ने सभी भक्तों का मन-मोह लिया।
गणेशोत्सव में होता है जन-जागृति का कार्यक्रम- 
गणेशोत्सव में मित्र युवक मंडल द्वारा जन-जागृति के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और जय जवान जय किसान जैसे विषय पर नाटक का आयोजन किया जाता है। गरीब बच्चों को नोटबुक वितरण, फ्री बॉडी चेक-अप, योग सिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। बुधवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ। इसमें सोसाइटी के लोगों ने अपने सोसाइटी के साथ आसपास के सोसाइटी की भी साफ-सफाई की।
पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता का संदेश

आयोजक मंडल के सदस्य जेपिन दुधात ने बताया कि कागज के गणपति बनाने के पीछे यह उद्देश्य है कि लोगों काे पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक किया जा सके। वास्तव में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन लोगों की भावना और आस्था से जुड़ा विषय है, लेकिन इससे तापी नदी का जल भी प्रदूषित हो रहा है

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...