Thursday, 31 August 2017

समुद्र के भरोसे 50 हजार गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन सूखे हैं तापी के 8 घाट



सूरत. अनन्त चतुर्दशी पांच सितंबर को है और गणपति विसर्जन में केवल छह दिन बाकी रह गए हैं। मनपा ने प्रमुख ओवारा पर तैयारियां भी कर ली हैं। लेकिन, तापी में डाउन स्ट्रीम के प्रमुख 10 घाटों पर पानी ही नहीं है। अब उम्मीद टिकी है समुद्र से आने वाली भरती (पानी) पर। जो दिन में तीन-चार घंटे के लिए आता है। इसी बीच गणपति विसर्जन किया तो ओवारा में पानी मिलेगा, नहीं तो सूखे किनारों पर ही विसर्जन करना पड़ेगा।
 3.15 घंटे पानी की उम्मीद...ज्योतिषविदों के मुताबिक चतुर्दशी के दिन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:45 बजे के बीच समुद्र से भरती आने पर ओवारों पर पानी रह सकता है।
317 फीट है उकाई में पानी--उकाई डैम का रूल लेवल 335 फीट है, जबकि बुधवार रात 8 बजे तक उकाई में जलस्तर 317.18 फीट ही मापा गया है। यानी 18 फीट खाली।
सूखे हैं ये प्रमुख ओवारा : डक्का ओवारा, नावडी ओवारा, सरिता सागर ओवारा, रामजी ओवारा, अंबाजी ओवारा, उमरा ओवारा, करुणा सागर उमरा ओवारा, मगदल्ला ओवारा।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...