वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रदेश में कानून का राज होगा, पुलिसवालों को काम करने की पूरी आजादी होगी। गोरक्षा के नाम पर किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा, गुंडागर्दी खत्म की जाएगी।उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ काम करेगी। कोई भी अगर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वो कोई भी। वह सत्ताधारी दल से हो या नहीं, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में उनको स्पष्ट निर्देश दिया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में शीर्ष स्तर पर फेरबदल करते हुए सैयद जावीद अहमद को डीजीपी पद से हटा दिया। उनके स्थान पर प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। आदित्य मिश्रा को अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात किया। वर्ष 1980 बैच के आईपीएस सुलखान सिंह मौजूदा समय में डीजीपी प्रशिक्षण मुख्यालय के पद पर तैनात थे। महकमे में उनकी छवि तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारी की रही है। डीजीपी जावीद अहमद को डीजीपी पीएसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा 10 अन्य वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment