Tuesday, 25 April 2017

टेक्नोलोजी का ज्ञान बनाएगा सशक्त पहचान कार्यशाला का आयोजन साध्वी श्री सोमलता के सानिध्य मे

सूरत - तेरापंथ भवन सिटीलाइट भवन मे आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सोमलता के सानिध्य मे तेरापंथ महिला मण्डल सूरत की ओर से टेक्नोलोजी का ज्ञान बनाएगा सशक्त पहचान कार्यशाला का शानदार आयोजन किया गया ! कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्रीजी ने नमस्कार महामंत्र से किया ! इस अवसर पर अपना स्वागत वक्तव्य देते हुए डॉ पूनम गुजरानी ने कहा टेक्नोलोजी के युग मे हमारे हाथो मे स्मार्ट फोन के माध्यम से पूरी दुनिया हमारी मुट्ठी मे है जहा 5000 मित्र कई फोलोवर्स, यू ट्यूब , व्हाट्स अप , अन्य कई एप के माध्यम से घर बेठे बहुत कुछ हांसील कर सकते है ! ये टेक्नोलोजी विकास का माध्यम है तो विनाश का कारण भी इसलिए कारणो को जानना व समझना जरूरी है तथा स्वयं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है ! मुख्य प्रशिक्षक मेघना सुराणा ने आई डी हेकिंग , ऑन लाइन शॉपिंग , डेबिट , क्रेडिट कार्ड केशलेस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ! पासवर्ड किस तरह बनाए ऑन लाइन शॉपिंग मे किन बाटो का ध्यान रखे यू ट्यूब से केसे जानकारी
हांसिल करे आदि पर प्रकाश डाला ! साध्वी श्री सोमलता जी ने कहा अब टेक्नोलोजी से समय व श्रम की बचत हो रही है तो वह समय हम आत्म कल्याण मे लगाए ! आध्यात्मिक वेज्ञानिक व्यक्तित्व का निर्माण करे !संस्कारो को सुरक्षित रखे ! कार्यक्रम का संचालन संगीत नाहटा ने व आभार ज्ञापन शिल्पा मादरेचा ने किया ! बड़ी संख्या मे महिला मण्डल की बहने व कन्या मण्डल की कन्याए उपस्थित रही               

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...