Saturday, 29 April 2017

दाऊद इब्राहीम की हालत गंभीर :छोटा शकील ने कहा-वह ठीक है

नई दिल्‍ली: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के सबसे वांछित अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहीम की हालत बेहद चिंताजनक है और कराची के एक अस्‍पताल में उसका इलाज हो रहा है. अपुष्‍ट रिपोर्ट्स के मुताबिक 61 वर्षीय अंडरवर्ल्‍ड डॉन को दिल का दौरा पड़ा है और कराची के आगा खान अस्‍पताल में उसको भर्ती कराया गया है. लेकिन दाऊद इब्राहीम के विश्‍वस्‍त करीबी छोटा शकील ने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा है कि वह ठीक है. उल्‍लेखनीय है कि 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों में दाऊद आरोपी है. उन धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 700 लोग घायल हुए थे.

माना जाता है कि पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर माफिया डॉन दाऊद ने इन धमाकों को अंजाम देने के लिए वित्‍तीय मदद मुहैया कराई थी. दाऊद को इसके अलावा अन्‍य कई आतंकी हमलों का मास्‍टरमाइंड माना जाता है और मनी लांड्रिंग एवं वसूली के उसके ऊपर कई मामले चल रहे हैं. भारत और अमेरिका का यह भी कहना है कि दाऊद इब्राहीम अल-कायदा और लश्‍कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी समूहों को भी धन मुहैया कराता है.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...