शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया के एक अधिकारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। जिसके बाद सांसद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में पीड़ित एयरलाइन कर्मी ने एफआईआर दर्ज की है, जिबकी एयर इंडिया ने सांसद के खिलाफ दिल्ली हवाई अडडे पर कथित रूप से हमला करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उधर शिवसेना ने भी अपने सांसद से सफाई मांगी है।
शिवसेना ने मांगी सफाई- इस पूरे मामले पर शिवसेना का बयान भी सामने आया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि उनकी ओर से रवींद्र गायकवाड से इस घटना पर सफाई मांगी गयी है। शिवसेना किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है। हमने एयर इंडिया के कर्मचारियों के पक्ष की भी सफाई मांगी है।
पूरा मामला?
दरअसल इस विवाद की शुरूआत पुणे से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट को लेकर हुई थी। शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ का दावा है कि उनके पास इस फ्लाइट की फर्स्ट क्लास का टिकट था, जबकि सच्चाई ये है कि एयर इंडिया की इस रूट की फ्लाइट में सिर्फ इकॉनमी सीट ही होती है।
एयर इंडिया के मुताबिक, इसकी जानकारी गायकवाड़ के स्टाफ को दे दी गयी थी, बावजूद इसके गायकवाड़ इसी फ्लाइट में आकर बैठे। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली पहुंची सासंद रवींद्र गायकवाड़ ने फ्लाइट से उतरने से इंकार कर दिया। इसी फ्लाइट में आए 115 मुसाफिरों को इसी जहाज से गोवा जाना था। सांसद की वजह से देरी होते देख एक-एक कर चार अफसर सांसद को समझाने आए लेकिन वो नहीं माने, बात बढ़ी तो उन्होंने ड्यूटी मैनेजर एस कुमार को पीटना शुरू कर दिया। गायकवाड़ का कहना है कि अधिकारी बार-बार उनकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करने की धमकी दे रहा था।
उस्मानाबाद से हैं सांसद
पहली बार संसद में पहुंचे महाराष्ट्र की उस्मानाबाद सीट से सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने कहा, "मैं सांसद हूं, तो क्या गालियां खाऊं..." यहीं नहीं, उन्होंने यहां तक कह डाला, "मैं शिवसेना का सांसद हूं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नहीं..." सांसद ने शेखी बघारते हुए कहा कि मैंने उसे अपनी सैंडल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था...।

पीड़ित एयर इंडिया स्टाफ का बयान
एमपी ने जिस एयर इंडिया के स्टॉफ को मारा है। उनका नाम सुकुमार है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मेरे साथ अभद्रता की और चश्मा तोड़ दिया। यह मामला काफी बढ़ गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि सांसद ने एयरलाइन स्टाफ के एक सदस्य को सीट को लेकर विवाद करते हुए चप्पल से पीटा है। एयर इंडिया ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, और जांच टीम का गठन कर दिया है।

एयर इंडिया ने सांसद को किया ब्लैक लिस्ट
एस कुमार एयर इंडिया के वरिष्ठ कर्मचारी हैं। अपने साथ हुई मारपीट के बाद बेहद आहत हैं। सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की गयी हैं। एयर इंडिया के कर्मचारी पर हमला करने और फ्लाइट को जबरदस्ती 40 मिनट तक रोक कर रखने की शिकायतें। यही नहीं इस घटना के बाद एयर इंडिया ने सांसद रवींद्र गायकवाड़ को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब रवींद्र गायकवाड एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएंगे।
केंद्रीय मंत्री का बयान
नागरिक उड्डन मंत्री अशोक गणपित राजू ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी भी पार्टी को हाथापाई को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
नागरिक उड्डन मंत्री अशोक गणपित राजू ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी भी पार्टी को हाथापाई को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
कानूनी राय ले रही है दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस का भी इस पर बयान आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि एयर इंडिया के फ्लाइट हैंडलिंग को-ऑर्डिनेटर एस कुमार की ओर से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। शिकायतकर्ता का मेडिकल किया गया, लेकिन उनके शरीर पर चोट के ताजा निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा एक और शिकायत एयर इंडिया की ओर से दर्ज करायी गयी है। जिसमें कहा गया है कि सांसद रवींद्र गायकवाड़ की वजह से फ्लाइट में देरी हुई। शिकायतें मिल चुकी हैं और हम इस पर कानूनी राय ले रहे हैं और उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment