उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में हाजी कालोनी में सर्च के लिए गई एटीएस पर संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी सैफुल ने फायरिंग कर दी। यूपी पुलिस के डीजीपी के मुताबिक मध्यप्रदेश के खंडवा में आज सुबह हुए ट्रेन धमाके में इस आतंकी का हाथ बताया जा रहा है। एटीएस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। कार्रवाई जारी है। आतंकी सैफुल के बारे में कानपूर में गिरफ्तार हुए एक अन्य आरोपी से पुलिस को जानकारी मिली थी। जिस जगह आतंकी और एटीएस के बीच यह मुठभेड़ चल रही है यह उत्तर प्रदेश विधानसभा से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर है।
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में छुपे संदिग्ध आतंकी के बारे में शुरुआती सूचना केरल के एटीएस द्वारा ख़ुफ़िया विभाग को दिया गया था। आपको बता दें की पुलिस इस आतंकी को गुप्त तरीके के पकड़ने के लिए वह जैसे ही पहुंची आतंकी ने पुलिस और एटीएस पर फायरिंग शुरू कर दी।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस और आतंकी के बीच बीते एक घंटे से गोलीबारी जारी रहने की शुरुआती खबर प्राप्त हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेकर उस घर को घेर लिया है जिसमे संदिग्ध आतंकी छुपा हुआ है।
प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन की अगुवाई एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी कर रहे हैं। डीजीपी जावीद अहमद भी पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं। एटीएस कमांडो को एटीएस के आईजी असीम अरुण लीड कर रहे हैं। मौके पर एटीएस सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के आला भी अधिकारी मौजूद हैं। एडीजी लॉ एंड आर्डर यूपी दलजीत चौधरी का कहना है की संदिग्ध आतंकी लखनऊ का ही रहने वाला है और उसके पास एके-47 हथियार है जिससे वह फायरिंग कर रहा है।
वहीँ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा की खंडवा में हुए रेल हादसे में आतंकी हाथ होने का शक पहले ही जताया था।

No comments:
Post a Comment