देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका बीएमसी पर फिर से शिवसेना का भगवा लहराया। शिवसेना के विश्वनाथ महाडेश्वर को मेयर और शिवसेना की ही हेमांगी वर्लीकर को डिप्टी मेयर चुन लिया गया है। इनका कार्यकाल ढाई साल का होगा। मेयर और डेप्युटी-मेयर के चुनाव में बिना मांगे शिवसेना का बीजेपी ने समर्थन किया।
बुधवार को बीएमसी में भारी सुरक्षा के बीच चुनाव शुरू हुआ। बीजेपी के नगरसेवकों ने हाथ में कमल का फूल लिए ‘मोदी-मोदी’ और ‘फडणवीस जिंदाबाद’ के नारों के साथ सदन में प्रवेश किया। उस वक्त शिवसेना के नगरसेवक भगवा फेटा पहने सदन में उपस्थित थे। बीजेपी के नारे से भौचक्के शिवसेना के नगरसेवकों ने भी ‘शिवसेना जिंदाबाद’, ‘बाला साहेब जिंदाबाद’, ‘उद्धव ठाकरे जिंदाबाद’ नारे लगाने शुरू किए।
दोनों पार्टियों के नगरसेवकों के नारों से पूरा सदन गूंज उठा। उस वक्त तक बीजेपी की भूमिका पर सस्पेंस बना रहा, आखिर वह क्या करेगी? आखिरकार मेयर स्नेहल आंबेकर ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। नाम वापस लेने के लिए उन्होंने वक्त दिया, लेकिन कांग्रेस के विट्ठल लोकरे ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद चुनाव की शुरुआत हुई।

No comments:
Post a Comment