Thursday, 9 March 2017

5 माह में 23 गुना बढ़ गई नायडू के बेटे की संपत्ति, अब 330 करोड़ रुपए के मालिक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश की संपत्ति में पांच महीने में 23 गुना का इजाफा हुआ है।
एक खबर के मुताबिक एमएलसी सीट के लिए चुनाव आयोग में दाखिल किए गए नामांकन पत्र में लोकेश ने अपनी संपत्ति 330 करोड़ रुपये बताई है। अक्टूबर 2016 में उनके पास 14.50 करोड़ की संपत्ति थी। चुनाव आयोग को दिए नामाकंन पत्र के मुताबिक लोकेश के पास हेरिटेज फूड्स के 273 करोड़ के शेयर, फिक्स्ड डिपोजिट में 18 करोड़,पैतृक संपत्ति के 38.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

नायडू परिवार की संपत्ति पर मचा था बवाल- 

इसके अलावा लोकेश ने 6.27 करोड़ रुपये का कर्ज भी ले रखा है। लोकेश हेरिटेज फूड्स के कार्यकारी निदेशक भी रहे हैं। वहीं उन्होंने हेरिटेज फूड्स में 2.52 करोड़ रुपये तथा अन्य कंपनियों में 1.64 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। बताया जाता है कि कि हेरिटेज फूड्स को बीते 8 नवंबर को फ्यूचर रीटेल लिमिटेड को बेच दिया गया था। लोकेश ने पिछले साल अपने पिता चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति 3.73 करोड़ बताई थी।साथ ही उन्होंने 3 करोड़ का बैंक लोन लेने की घोषणा भी की है। वहीं चंद्रबाबू नायडू  की पत्नी भुवनेश्वरी की संपत्ति 33.66 करोड़ बताई गई। वे परिवार के बिजनेस हेरिटेज फूड की एमडी भी रही हैं।मालूम हो कि पिछले साल पूरे नायडू परिवार ने घोषणा की कि परिवार के पास कुल 77 करोड़ की संपत्ति है। नायडू परिवार की संपत्ति को लेकर तब राजनीतिक गलियारों में और मीडिया में खूब चर्चा हुई। विपक्ष के आरोपों के बाद सीएम नायडू ने तब कहा था कि अगर उनकी संपत्ति को सही साबित कर दे तो वह परिवार की पूरी संपत्ति उसे दे देंगे।
 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...