Friday, 10 March 2017

मुम्बई में महावीर इंटरनेशनल की 8 वीं शाखा अँधेरी में प्रारम्भ, पहले दिन ही शिक्षा हेतु 2 लाख की घोषणा

 'सब को प्यार' 'सब की सेवा' व 'जियो और जीने दो' के आदर्श सिद्धान्त के साथ पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे महावीर इंटरनेशनल के विशाल परिवार में 9 मार्च 17 को एक और कड़ी जुड़ गई, महावीर इंटरनेशनल की यह नवीनतम शाखा वीरा सुमन जैन पारिख (अध्यक्ष) एंव वीरा पारुल शाह ( महासचिव) के कुशल नेतृत्व में मुम्बई के अँधेरी विस्तार में प्रारम्भ हुई हैं, उल्लेखनीय व सराहनीय बिंदु यह हैं कि शाखा के शुभारम्भ होने के साथ ही नव मनोनीत पदाधिकारियों ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के शिक्षा हेतु 2 लाख रुपया के नियोजन की घोषणा भी कर दी, ज्ञात रहे कि ये दोनों पदाधिकारी विराएँ तथा इनकी अनेक सहयोगी पहले से ही पीड़ित मानवता हेतु तन-मन व धन के साथ समर्पित भाव से विभिन्न सेवा कार्यों में जुटी हुई हैं, अब वे तमाम सेवा प्रवृतियों को महावीर इंटरनेशनल जैसे सेवा भावी संगठन के माध्यम से अंजाम देगी, शाखा के शुभारम्भ समारोह में M.I के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर श्री वी एस बापना तथा मुम्बई विस्तार के झोन चेयरमेन श्री किशोर खाबिया, व वीर डॉ नेमीचंद जैन आदि वीर-वीरा उपस्थित थे, यह उल्लेखनीय हैं कि महानगर मुम्बई के विभिन्न उपनगरों में पहले से 7 शाखाओं के माध्यम से बखूबी सेवा कार्यों को अंजाम दिया रहा हैं, आज प्रारम्भ हुई इकाई के साथ अब मुम्बई में 8 व देश भर में 415 के करीब शाखाओं की एक लंबी श्रंखला बन जाएगी... शाखाओं के निरन्तर विस्तार से यही कहा जा सकता हैं कि.... लोग आते रहे और कारंवा जुड़ता गया....

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...