देश के सबसे बड़े और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के रूझानों में भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है.
- यूपी के गाजियाबाद की पांचों सीटों पर बीजेपी आगे
- लखनऊ के सरोजनी नगर सीट बीजेपी की स्वाती सिंह पीछे चल रही है
- मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट सीट पर भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से पीछे चल रही हैं
- नोयडा सीट से बीजेपी के पंकज सिंह आगे
- नोयडा सीट से एसपी के सुनील चौधरी पीछे
- यूपी में एसपी के जसवंत नगर से शिवपाल यादव आगे
- यूपी में एसपी के आजम खान रामपुर से आगे
- विनोद चमौली धर्मपुर से आगे
- श्रीकांत शर्मा मथुरा सीट से आगे
- कांग्रेस के इमरान मसूद नाकुड़ सीट से आगे
ईवीएम के पिटारे में बंद नतीजों सामने आने लगे हैं और जीत का जिन्न भाजपा के पक्ष के दिख रहा है. 403 सीटों के शुरुआती रूझान में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती हुई करीब 300 सीटों पर आगे चल रही है.
प्रदेश के 78 केन्द्रों पर हो रही गणना में अब तक मिले शुरुआती 400 रूझानों में से भाजपा लगभग 300 सीटों पर आगे चल रही है. उसके मुकाबले सपा-कांग्रेस गठबंधन 74 और बसपा 21 सीटों पर आगे चल रही हैं.
जसवन्तनगर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव करीब 11000 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खां 9200 मतों से आगे चल रहे हैं. स्वार सीट से खां के बेटे सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम आगे चल रहे हैं.अमेठी सीट से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति भाजपा की गरिमा सिंह से पीछे चल रहे हैं. मटेरा सीट से मंत्री यासिर शाह करीब ढाई हजार मतों से आगे चल रहे हैं. तिलहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं. इटवा सीट से सपा प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पीछे चल रहे हैं. सिकन्दरपुर सीट से मंत्री जियाउद्दीन रिजवी पीछे चल रहे हैं. नोएडा सीट से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह आगे चल रहे हैं.
लखनऊ छावनी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव करीब 6100 मतों से पीछे चल रही हैं.दरियाबाद सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं. रामनगर सीट से सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप पीछे चल रहे हैं.
कुंडा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया करीब छह हजार वोट से आगे चल रहे हैं. वहीं कुर्सी सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई तथा अयोध्या सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री पवन पाण्डेय पीछे चल रहे हैं.
नौतनवा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी करीब चार हजार मतों से आगे चल रहे हैं

No comments:
Post a Comment