Friday, 24 February 2017

कंसासः एक भारतीय की गोली मारकर हत्या, हमलावर बोला- US से बाहर जाओ

अमेरिका में कंसास के एक बार में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के समय हमलावर ने कहा कि तुम मेरे देश से बाहर जाओ। यह घटना बुधवार रात की है।
हमले में मारे गए श्रीनिवास कुचिभोटला हैदराबाद के रहने वाले हैं। इस हमले में एक और भारतीय घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान 51 वर्षीय ऐडम पुरिनटॉन के तौर पर हुई है। वह अमेरिकी नौसेना में काम कर चुका है। हमलावर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि हमलावर नशे में था। वह नस्लभेदी टिप्पणियां कर रहा था। जब बार कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
सुषमा स्वराज ने घटना पर जताया दुख, दो भारतीय अधिकारी पहुंचे कंसास 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीडि़त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ने अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना से बात की, जिसमें राजदूत ने बताया कि दो भारतीय अधिकारी कंसास पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीटर पर बताया कि इस घटना में घायल भारतीय आलोक मदसानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पीडि़तों को हर संभव मदद की जाएगी।
शव भारत लाने की होगी व्यवस्थाः विदेश मंत्रालय
इस बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका में भारतीस दूतावास के दो अधिकारी आरडी जोशी और हरपाल सिंह कंसास गए हैं। वे दोनों मारे गए भारतीय श्रीनिवास का शव स्वदेश लाने की व्यवस्था भी करेंगे।
पहले भी अमेरिका में भारतीयों पर हो चुके हैं हमले, 6 महीने के भीतर हुए दो मामले...
1. इसी माह हुई थी एक और भारतीय की हत्या
इसी माह 10 फरवरी को भारतीय साफ्टवेयर इंजीनियर वम्शी रेड्डी मामीडाला को कैलिफोर्निया के मिलपिटस में उनके अपार्टमेंट बिल्डिंग के गैराज में एक नशेड़ी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नशेड़ी एक महिला को लूटकर भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ था।
पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी पहचान स्टुअर्ट बैरनगाव (30) के रूप में हुई थी। पढ़ाई करने के सिलसिले में वम्शी रेड्डी 2015 में अमेरिका गए थे। फिलहाल वह पार्ट-टाइम जॉब कर रहे थे। 
2. भारतीय शेफ पर हुआ था हमला
पिछले साल 4 अगस्त 2016 को अमेरिका के ओमाहा शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने 30 वर्षीय एक भारतीय शेफ को आतंकी कहकर उसके चेहरे पर कई घूंसे जड़ दिए थे। इस हमले में शेफ सुताहार सुब्बुराज को काफी चोट आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेस्तरां में शेफ के रुप में काम करने वाले सुब्बुराज पर जुलाई 2016 में भी हमला किया गया था। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि काले रंग का कपड़ा पहने एक व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमलावर ने सुब्बुराज पर चिल्लाकर कहा था, 'आईएस मेरे देश से निकल जाओ'। यह कहकर वह मौके से फरार हो गया

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...