Saturday, 18 February 2017

आप विधायक के ससुर के NGO से आया था मरे हुए चूहे वाला मिड डे मील

दक्षिणी दिल्ली के इलाके में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने में मरा हुआ चूहा मिलने पर राजनीति तेज हो गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के देवली इलाके में स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खाने के बाद 9 बच्चे बीमार हो गए थे। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। अंबेडकर नगर से विधायक आप विधायक अजय दत्त पर भी आरोप लग रहे हैं।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार दरअसल जो खाना खाकर बच्चे बीमार हुए हैं उसकी सप्लाई का ठेका विधायक दत्त के रिश्तेदार के पास है। वहीं पुलिस के मुताबिक जिस एनजीओ द्वारा खाना सप्लाई किया जा रहा था उसके डायरेक्टर कुंवर पाल सिंह विधायक अजय दत्त के ससुर हैं। कुंवर पाल सिंह ने दत्त के साथ संबंध होने की बात कुबूली। उन्होंने कहा, “किसी का रिश्तेदार होना गुनाह तो नहीं है। हां मैं उनका फादर-इन-लॉ हूं।”
इस मामले में बीजेपी सांसद ने बिधूड़ी ने कहा मिड डे मील सप्लाई का ठेका आम आदमी पार्टी विधायक के रिश्तेदार के पास है और विधायक के रिश्तेदारों को बचाने के लिए केजरीवाल सरकार लीपापोती में लगी हुई है। बिधूड़ी ने पूछा कि सरकार मिड डे मील के ठेकेदारों के नाम क्यों नहीं सार्वजनिक कर रही है। इसके अलावा विधायक दत्त रिश्तेदारों के साथ संबंधों पर सफाई क्यों नहीं दे रहे है। दूसरी ओर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि दिल्ली के स्कूलों में परोसे जाने वाले भोजन के पकाये जाने की वह निगरानी करें। इस मामले में पुलिस ने देवली स्कूल में मिड डे मिल की आपूर्ति करने वाले एक गैर सरकारी संगठन के दो संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...