Monday, 13 February 2017

शशिकला ने फिर भरी हुंकार, कहा- विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हूं तत्पर

चेन्नई| ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला ने पार्टी विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि विरोधियों की किसी भी संख्या से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त बहुमत है। दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के पॉयस गार्डन स्थित आवास पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए शशिकला ने कहा कि उन्होंने ही दिसंबर में ओ.पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया था।

शशिकला ने कहा- मैंने ही पन्नीरसेलवम को मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा था -शशिकला ने कहा कि जयललिता के निधन के बाद, मैंने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा था। उन्होंने दावा किया कि पन्नीरसेल्वम चाहते थे कि मुख्यमंत्री पद वह संभालें, लेकिन उन्होंने कहा कि यह समय उनके लिए जयललिता के पार्थिव शरीर के साथ रहने का है। जयललिता का पांच दिसंबर को निधन हो गया था।

पार्टी महासचिव ने कहा कि मैं अम्मा के साथ 33 वर्षो तक रही और मुझे धमकियां मिलीं। अभी जो भी हो रहा है, वह नया नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। जब तक कार्यकर्ता और अम्मा का आशीर्वाद मेरे साथ है, एआईएडीएमके की सरकार सत्ता में रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वियों की किसी भी संख्या के जवाब में हमारे पास पर्याप्त बहुमत है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...