Monday, 13 February 2017

आजम खान ने अमर सिंह को कहे अपमानजन शब्द, बताया-मुहं मारने वाला सांड़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में काफी समय से चला आरहा झगड़ा तो ख़त्म हो गया लेकिन मंत्री आजम खान और सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के बीच चली आरही लड़ाई ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को एक रैली के दौरान आजम खान अमर सिंह के लिए आपतिजनक शब्द कहे। उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लाँघ दीं। 

आजम खान ने अमर सिंह का नाम लिए बिना उनके लिए दल्ला, सांड़ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। आजम खान ने बिना नाम लिए अमर सिंह पर हमला करते हुए कहा कि दल्ला जहाँ जाता है चैनल वाले इसे ज़लील करने के लिए कहते हैं कि आजम खान तुम्हें दल्ला क्यों कहते हैं।
इस गंजे दल्ले ने बोला सांड हूँ सांड, अरे सांड है तो फिर भी है तो जानवर, अगर जानवर ही होना था इस सांड को तो, सांड की खूबी क्या होती है जंगल में कोई खेत नहीं देखता कहीं भी मुँह मार देता है और फिर डंडों से इसकी पिटाई होती है। जानवर ही बनना था तो वफादार जानवर होते जो दरवाज़े पर बैठता है.. कम से कम मेम साब अमरपाली से थकी हुई आतीं तो पुचकार तो देतीं, बालों में हाथ फेर देतीं।”
आजम खान ने अमर सिंह के साथ पीएम मोदी पर भी कसा तंज - इसके बाद आजम खान पीएम मोदी पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि बताओ वज़ीर-ए-आज़म कहाँ हैं अच्छे दिन? वोटों के लिए भाई ने भाई का क़त्ल कर दिया। बिजनौर में एक हत्या हुई है। हमने सीबीआई जांच की मांग की है। हमने पुलिस से कहा है कि 15 तारीख़ से पहले हत्या का खुलासा होना चाहिए।आपको बता दें कि गत 10 फ़रवरी को बिजनौर में बाप बेटे पर जानलेवा हमला हुआ जिसमे 17 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इस हत्या के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। कुछ लोगों ने इस हत्या को चुनावी रंग देने की कोशिश की।     

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...