Saturday, 11 February 2017

अमर सिंह से लेकर श्रीकांत शर्मा तक, इन नेताओं ने किया मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजते ही शुरू हो गया। वोटिंग शुरू होते ही कई नेताओं ने अपने वोट भी डालने शुरू कर दिए हैं। साहिबाबाद सीट से अमर सिंह ने वोट डाला। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने भी मतदान किया। उन्होंने मथुरा में वोटिंग की। वहीं, सरधना से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम ने भी अपने वोट डाला। साहिबाबाद सीट से वोट डालने के दौरान अमर सिंह ने मीडिया से भी बात की। अमर सिंह ने कहा कि मेरे लिए एक तरफ कुंआ है दूसरी तरफ खाई है। उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव से जरूर मिलूंगा लेकिन उनसे कहूंगा कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछ कर मिलें। बीजेपी के पूर्व यूपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ से मतदान किया।
15 जिलों की 73 सीटों पर हो रहा है मतदान
यूपी के पहले चरण में कुल जिलों की 73 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज हैं।
कुछ जगह ईवीएम के खराब होने की भी खबरें
बागपत के पोलिंग बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी आने की भी खबरें आई है, जिसकी वजह से मतदान कुछ समय के लिए रुका भी। वहीं, फिरोजाबाद के लेबर कॉलोनी में बूथ संख्या 169 में 7.50 तक मतदान शुरू नहीं हो सका।
सात चरणों में होगा यूपी विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव सात चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होकर अंतिम चरण 08 मार्च को होगा। वहीं, फैसला 11 मार्च को आएगा।
पहला चरण: 11 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा
तीसरा चरण : 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा
चौथा चरण: 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा
पांचवा चरण: 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा
छठा चरण: 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और 4 मार्च को मतदान होगा
सातवां चरण: आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...