यूपी में कल पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो रहे हैं और आज सभी दिग्गज रैलियों में अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। आज अखिलेश यादव ने पीलीभीत के कॉलेज मैदान में मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सपा से मात मिलेगी। वे यहां रैली को संबोधित कर रहे थे।
बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में केवल पत्थर का काम हुआ। जो हाथी बैठ गया, वह कभी खड़ा नही हुआ और जो खड़ा है वह कभी बैठ नहीं पाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के चुनाव में नरेंद्र मोदी को अखिलेश यादव से हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झूठे वादे किए हैं। सवालिया अंदाज में उन्होंने पूछा, क्या किसी गरीब के खाते में 15 लाख आया। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा ने मिलकर 3 बार सरकार बनाई हैं। इस बार भी चुनाव के बाद वे मिल सकते हैं।
भाजपा ने कोई काम नहीं किया, बस मन की बात की है
भाजपा ने कोई काम नहीं किया, बस मन की बात की है
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का कहना था कि बहुमत की सरकार कैसे बनेगी। कांग्रेस के साथ होने पर अब वह भी सवाल खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि यह देश की राजनीति में बदलाव का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं से इस बार फूल बाबू को भी जिताने की अपील की। अपने काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमने एम्बुलेन्स सेवा चलाई। डायल 100 की सेवा भी दी। लोगों की शिकायत खत्म कर दी। अब 13 मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। लैपटॉप भी दिया।
दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। नोटबंदी पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि लाइन में लोगों की मौत हुई। भाजपाइयों ने झांका तक नहीं। हमने उन्हें मुआवजा दिया। व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि अब बुआ भी विकास की बात करने लगी हैं।

No comments:
Post a Comment