Wednesday, 4 January 2017

UP समेत 5 राज्यों में चुनाव की तरीखों का आज होगा ऐलान

यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को होगा। चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी देगा। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी में सात चरणों में चुनाव हो सकते हैं।जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर हैं। इन पांच राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं।सूत्रों के अनुसार, चुनाव फरवरी से मार्च के बीच करा लेने की संभावना है और मार्च में ही परिणाम भी आ जाएंगे।यूपी में मार्च में बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी हैं। यह बात चुनाव आयोग के जेहन में भी होगी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मार्च के शुरुआत तक चुनाव खत्म करा लिए जाएं।यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा, सपा और कांग्रेस की लगातार रैलियों का दौर चल रहा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजरें भी इस बार पंजाब के चुनाव पर टिकी हैं। वह मतदाताओं को एक नया विकल्प देने के लिए लगे हुए हैं। वहीं, यूपी में सपा में कलह ने नए समीकरणों को हवा देनी शुरू कर दी है।केंद्र सरकार ने इन पांच राज्यों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के 85000 जवानों को उपलब्ध कराने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...