Tuesday, 3 January 2017

सपा में अब नहीं होगी सुलह, साइकिल पर EC करेगा फैसला

समाजवादी पार्टी में जारी संकट अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। आज अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव से मिले। दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुईं लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये बातचीत असफल रही। बताया जा रहा है कि अमर सिंह, चुनाव आयोग के सामने मुलायम सिंह खेमे का पक्ष रखेंगे।रामगोपाल यादव ने कहा, अब कोई समझौता नहीं होगा। अखिलेश के नेतृत्व में हम चुनाव मैदान में जा रहे हैं। चुनाव चिह्न पर इलेक्शन कमीशन फैसला करेगा। कन्फ्यूजन की कोई स्थिति नहीं है। अखिलेश यादव ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों पक्षों ने चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रख दी है। कोई समझौता होने नहीं जा रहा है।आजम खान लगातार पिता-पुत्र के बीच जारी विवाद को खत्म करने के प्रयासों में जुटे हैं।

हम ही सपा: रामगोपाल

चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना दावा करने मंगलवार को चुनाव आयोग पहुंचे अखिलेश खेमे ने कहा कि उनके पास 90 फीसदी विधायकों का साथ है। वे सभी अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व वाले धडे़ को ही सपा माना जाना चाहिए। चुनाव आयोग के अधिकारियों से करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद रामगोपाल यादव ने दिल्ली में इस बात की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...