Tuesday, 31 January 2017

माल्या को अब लौटना ही पड़ेगा देश, कोर्ट ने जारी किया NBW


नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया है। अदालत ने यह फैसला सीबीआई द्वारा प्रत्यर्पण याचिका दायर करने के बाद लिया है। अब उनके भारत लौटने की संभावनाए काफी बढ़ गई है।विजय माल्या ने खुद को बताया था बेक़सूर -मिली जानकारी के अनुसार, फिंगफिशर के मालिक विजय माल्या पर भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंकों के लगभग 13,000 करोड़ रुपये का लोन है। इस लोन को अदा करने के उलट वे बीते वर्ष मार्च में लंदन फरार हो गए। इसके बाद उन्हें कोर्ट की तरफ से कई समन भेजें गए लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। बीते दिनों माल्या ने twitter के माध्यम से खुद को बेकसूर बताया था। उन्होंने कहा था कि कोर्ट में भी उनके खिलाफ कुछ नहीं निकला है। माल्या ने ट्वीट किया कि अब तक अदालत में चली सुनवाई में किंगफिशर एयरलाइंस और मुझपर कितना कर्ज है, यह तय नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि माल्या पर शेयर मार्केट में निवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग चुका है, वहीं SBI बहुत जल्द उनकी संपत्ति की नीलामी भी करने वाली है। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...