सूरत- गुजरात के हीरा व्यापारी सावजीभाई ढोलकिया ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। न्यू ईयर बोनस के तौर पर उन्होंने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट दिया है। न्यू ईयर बोनस के रूप में सावजीभाई ने अपने कर्मियों को 1200 कारें गिफ्ट की हैं। इस बार उन्होंने डेटसन रेडी गो कारें बांटी हैं। दिवाली और नए साल के मौके पर सावजीभाई अपने कर्मचारियों को भारी-भरकम गिफ्ट-बोनस देते आएं हैं।
तीन साल पहले सावजीभाई ने शुरू की थी कार-घर गिफ्ट करने की परंपरा
हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक सावजीभाई ने 2013 में इस ट्रेंड की शुरुआत की थी जब उन्होंने अपने 1260 कर्मचारियों को गाड़ी गिफ्ट में दी थी। नए साल के बोनस के रुप में कुल 1200 डेटसन रेडी देने का ऐलान किया और डेटसन की ओर से एक दिन में ही 650 गाड़ियों को डिलिवरी कर दी है।
कंपनी देगी ईएमआई-गिफ्ट की गई गाड़ियों में सभी गाड़ियों के चारों ओर तिरंगे रंग के रंगों से कवर किया गया है। हालांकि यहां पर एक पेंच है ढोलकिया ने सभी गाड़ियों को 5 साल के लोन पर खरीदा है, अगर कोई भी कर्मचारी इन 5 वर्षों में कंपनी को छोड़ता है तो कंपनी उसकी गाड़ी कई ईएमआई देनी बंद कर देगी।

No comments:
Post a Comment