सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर दावेदारी कर रहे मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के गुट को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों गुटों को 9 जनवरी से पहले समर्थन देने वाले विधायकों की सूची हलफनामे के जरिए देने को कहा है।इससे पहले साइकिल पर अपना दावा करने मंगलवार को चुनाव आयोग पहुंचे अखिलेश खेमे ने कहा था कि उनके पास 90 फीसदी विधायकों का समर्थन है। वे सभी अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व वाले धडे़ को ही सपा माना जाना चाहिए।चुनाव आयोग के अधिकारियों से करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद रामगोपाल यादव ने दिल्ली में इस बात की जानकारी दी थी।उन्होंने कहा था कि इस संबंध में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि अखिलेश गुट ही असली समाजवादी पार्टी है और पूरी पार्टी अखिलेश यादव के साथ है इसलिए पार्टी नाम और चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ उन्हें ही आवंटित किया जाना चाहिए।रामगोपाल से पहले मुलायम ने सोमवार को दिल्ली में अपने घर पर अमर सिंह, शिवपाल यादव के साथ लंबी बैठक की थी। इसके बाद सभी एक साथ चुनाव आयोग गए। चुनाव आयुक्त से मुलाकात के वक्त इन तीनों के साथ जयाप्रदा भी मौजूद थीं।चुनाव आयुक्त के साथ करीब चालीस मिनट की मुलाकात के बाद मुलायम और शिवपाल बिना कुछ बोले घर के लिए निकल गए। इससे पहले मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाए गए राष्ट्रीय अधिवेशन को रद्द कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment