Monday, 30 January 2017

सूरत के हमले में पुलिस अधिकारी घायल

सूरत। सूरत में एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने के बाद हिसा भड़क गई, जिसमें गुजरात पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गोदादारा इलाके में स्थित महाराणा प्रताप चौक में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां चलाई।

गुजरात पुलिस का एक अधिकारी घायल- सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा, “घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। भीड़ में शामिल कई लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण हमें लाठियां चलानी पड़ीं और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।” बजरंग दल के कई सदस्यों ने मांस की कई दुकानों में आग लगी दी। दल के 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। हिंसा में एक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गया है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...