Monday, 30 January 2017

बीजेपी ने बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति को बनाया लखनऊ के सरोजनी नगर से उम्मीदवार

लखनऊ- बीजेपी ने पार्टी के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतार दिया है। स्वाति को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बता दें कि पिछले साल ही मौर्य ने कहा था अगर जरूरत पड़ेगी तो वह स्वाति को विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बनाने पर विचार करेंगे। बाद में बीजेपी ने स्वाति को उत्तर प्रदेश में महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...