Monday, 2 January 2017

मेरे महाश्रमण भगवान् ग्रुप का प्रथम रास्ट्रीय स्नेह सम्मेलन व् कार्यशाला का आयोजन

सूरत -मेरे महाश्रमण भगवान् ग्रुप का प्रथम रास्ट्रीय स्नेह सम्मेलन व् कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन सिटीलाइट में हुआ । “करे हम नूतन चिंतन , कैसे लाये परिवर्तन” के मुख्य विषय को केंद्रित करते हुए भव्य आयोजन हुआ । सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र व् मंगलाचरण संघगायक नीलेश जी बाफना द्वारा किया गया । पूर्व में ग्रुप द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगी को पुरुस्कार प्रदान किया गया । पुरे भारत वर्ष में करीब 150 व्हाट्स एप समूह द्वारा संचालित समूह के संपादक श्री राहुल बाफना द्वारा आयोजित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ महासभा के रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशन जी डागलिया व् कोषाध्यक्ष रमेश जी सूतरिया विशेष रूप से उपस्थित थे  स्वागत श्री शोभाग्यमल जी चंडालिया व् मंच संचालन राजुल भलावत व् दीपिका बाफना ने किया । इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री किशन जी डागलिया ने mm bg के संपादक राहुल जी बाफना को महासभा संवाद प्रेषक नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया । उद्बबोधन सत्र में श्री तेरापंथ सभा सूरत के अध्यक्ष श्री विनोद जी कोचर , उधना सभा के अध्यक्ष बसंतीलाल जी नाहर , महासभा गुजरात प्रभारी श्री लक्ष्मीलाल जी बाफना , रमेश जी सूतरिया , कॉर्पोरेटर श्रीमती सुधा बहन नाहटा , व् युवा गौरव समाजसेवी कुशल वक्ता श्री राजेश जी सुराणा ने अपने विचार रखे । उद्धबोधन सत्र का संचालन श्री अर्जुन जी मेड़तवाल ने किया । कार्यकर्त्ता परिचय सम्मेलन , खुला मंच का भी आयोजन किया गया । शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें संघ गायक नीलेश बाफना , महेन्द्र जी सिंघी , विकाश जी पितलिया , श्रीमती वीणा जी सेठिया , श्री राकेश जी परमार ने अपनी प्रस्तुती द्वारा सभी को भिक्षु भक्तिमय बना दिया । इस अवसर पर mmbg का थीम सॉन्ग भी समूह की महिला व् कन्या मंडल की सदस्यों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति के साथ लॉन्च किया गया ।इस अवसर पर मेरे महाश्रमण भगवान् ग्रुप द्वारा वेबसाइट व एंडरोइड एप भी लॉन्च की गयी

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...