Monday, 2 January 2017

लखनऊ में पीएम मोदी की रैली आज, पार्टी ने किया 10 लाख भीड़ का दावा

लखनऊ-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे तक लोगों को सम्बोधन के दौरान वह नोटबंदी और कैशलेस लेनदेन प्रणाली अपनाने के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही वह नए साल में जनता के लिए बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। दावा यह भ्सी है कि इस रैली में करीब 10 लाख लोगों के आने की आशंका है।नोटबंदी को लेकर स्थिति सामान्य होने के लिए मोदी द्वारा मांगे गए 50 दिन की अवधि पूरी हो गई। इस पर भी अपनी राय प्रकट करेंगे। इसके अलावा यहां सत्तारुढ़ सपा परिवार में चल रहे विवाद के साथ ही बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सरीखे विपक्षी दलों को निशाने पर लेंगे।महारैली में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के भाजपा के दावे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। उधर, मोदी की परिवर्तन महारैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल ही नहीं, पूरे लखनऊ को झंडे, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया है।
2 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेंगे रैली स्थल पर मोदी
पीएम मोदी सोमवार को दोपहर 1.50 पर अमौसी एअरपोर्ट पर उतरेंगे। 2 बजे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। 2 बजकर 05 मिनट पर रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3 बजकर 15 मिनट तक रैली स्थल पर रहेंगे। 3 बजकर 25 मिनट पर एअरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से 3बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रमाबाई अम्बेडकर मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को दिन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के प्रयास करते रहे। रैली में भीड़ के लिए भाजपा के बूथ स्तर की कमेटियों तक को आमंत्रित किया गया है !
फेसबुक और ट्विटर पर रैली का होगा लाइव टेलिकास्ट
रैली के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह रैली स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। भाजपा ने अपनी पूरा आईटी सेल रैली स्थल पर लगा दिया है। फेसबुक और टि्वटर पर पीएम की रैली का लाइव चलाने के लिए करीब 250 लैपटॉप के साथ युवकों को बैठा दिया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के 1100 कार्यकर्ता रैली में जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए हैं। यातायात के लिए लखनऊ आने वाले सभी मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली में आने वाले लोगों के लिए आने- जाने पर उनके भोजन की व्यवस्था की गई है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...