Thursday, 5 January 2017

5 राज्यों का चुनावी संग्राम, क्या अब होगी मोदी सरकार की परीक्षा!

एबीपी-लोकनीति- सीएसडीएस के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में किसी को बहुमत नहीं मिल रहा है। 30 फीसदी वोट शेयर के साथ एसपी को 141 से 151 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं, जबकि बीजेपी 27 फीसदी वोट और 129 से 139 सीटों के साथ नंबर दो पर है। बीएसपी को 22 फीसदी वोट और 93 से 103 सीटें जाती हुई दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस नंबर चार पर है। कांग्रेस के वोट शेयर हैं 8 फीसदी और सीटें 13 से 19 है।एबीपी- न्यूज-लोकनीति- सीएसडीएस के ओपिनियन पोल के अनुसार अखिलेश यादव का काम नरेंद्र मोदी के काम करने की तुलना में बेहतर है। ओपिनियन पोल के मुताबिक अखिलेश यादव ने 34 फीसदी तो मोदी ने 32 फीसदी ज्यादा अच्छा काम किया है। वहीं यूपी में सीएम की पहली पसंद में भी अखिलेश ने बाजी मार ली है। जहां अखिलेश ने सीएम पद के लिए 28 फीसदी लोगों की पसंद बने है वहीं 21 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को पसंद किया है। सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव को सीएम पद के लिए महज 3 फीसदी ही लोगों ने पसंद किया है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...