सूरत (गणपत भंसाली )सूरत की गणना अब तक वीर नर्मद नगरी, सिल्क सिटी, डायमण्ड सिटी व फ्लाय ओवर सिटी के रूप में की जाती रही हैं, लेकिन सूरत अब बाइकिंग क्विन्स सिटी के रूप में भी अपनी पहचान बना दे तो भी कोई अतिशयोक्ति नही, यह वो शहर हैं जहां की जाबांज बेटियों ने बाइकिंग क्विन्स ग्रुप स्थापित कर इस शहर का गौरव बढ़ाया हैं, यह उल्लेखनीय हैं कि इस ग्रुप में अधिकांश युवतियां घर-गृहस्थी के कार्यों में व विभिन्न व्यवसाहिक या सरकारी प्रतिष्ठानों में सेवारत हैं, तथा अध्यनरत हैं, इन बहादुर बेटियों ने गत वर्ष देश के गौरवशाली प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रचार-प्रसार हेतु बाइकों पर 10 एशियाई देशों की यात्रा की थी, ये वो जांबाज बेटियां हैं जो सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बिना यहां तक दुर्गम से दुर्गम एंव बीहड़ तथा खतरनाक रास्तों से बिना रुके, बिना थके निर्भय होकर अपना सफर बाइकों द्वारा पूर्ण करती हे, सूरत की ये लाड़ली बेटियां प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी तथा बिग बी अमिताभ बच्चन, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन व् देश-विदेश की चर्चित हस्तियों से भी मुलाकात कर चुकी हैं। आज सूरत महानगर की ये 10 बेटिया एक साथ सूरत से भुज (कच्छ) तक की 1700 किलोमीटर की सड़क मार्ग से अपनी बाइकों द्वारा प्रस्थान करने हेतु रवाना हुई, ये बाइकिंग क्विन्स भरुच, बरोडा, अहमदाबाद, भुज व कच्छ की भूमि पर आयोजित रणोत्सव में पहुंचेगी, तथा 9 जनवरी को विद्यानगर व भरुच होते हुए वापस सूरत पहुंचेगी, भुज में ट्राफिक केम्पन के द्वारा बाइक राइड सेफ्टी योजना का आगाज इस बाइकिंग क्विन्स ग्रुप द्वारा होगा, बाइकिंग क्विन्स की यह बाइक राइड एक और बड़े अभियान का हिस्सा हैं, ये अभियान हैं प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के महत्व पूर्ण आयाम केशलेश ट्रांजेक्शन तथा डिजिटल मनी योजना का प्रचार-प्रसार करना, गुरुवार 4 जनवरी को डूमस रोड स्थित सेंट्रल मॉल के प्रांगण में इस बाइक यात्रा को झण्डी दिखा कर रवाना किया गया, इस अवसर पर सूरत की सांसद श्रीमती दर्शना बेन जरदोश आदि नेता तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे, इए कार्यक्रम में ट्राफिक अवेयरनेश ग्रुप (TAG) बेटी बचाओ राष्ट्रीय अभियान, युथ नेशन आदि समाज सेवी संगठनो को उल्लखनीय भूमिका हेतु सम्मानित किया गया, टेग की और से श्री अरुण लाहोटी, श्री गणपत भंसाली, श्री राजेश माहेश्वरी, श्री पंकज माहेश्वरी, श्री पंकज जायसवाल, बेटी बचाओ राष्ट्रीय अभियान की और से श्री नरेश मण्डरेलिया, श्री अशोक टिबड़ेवाल, श्री राजकुमार ढांढणीया तथा में स्वंय उपस्थित थे, न्यूज नेशन की और से श्री विकास चम्पालाल जैन आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, सेवा फाउंडेशन के श्री अनिल पितलिया आदि पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment