बिहार के गया जिले में रोड एक्सीडेंट में 3 आर्यिका माताजी की समाधी 1 गंभीर रूप से घायल एवं 2 ठेले वालो की मृत्यु
सकल जैन समाज में शोक की लहर
गया- गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब बिहार राज्य के गया जिले से 50 किलो मीटर पहले विहार कर रहे दिगम्बर जैनाचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज के संघस्थ में विराजमान 3 आर्यिका माताजी का रोड एक्सीडेंट हो गया, जिसमे 3 माताजी की मौके पर ही समाधी हो गई और 2 ठेले वालो की मृत्यु हो गई व 1 माताजी गंभीर रूप से घायल है।
अखिल भारतीय जैन एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार कलकत्ता की और चल रहा है जिसके तहत बिहार के गया शहर से करीब 50 किलो मीटर पूर्व डोभी, बाराचट्टी के पास यह दुःखद घटना घटी ।
अखिल भारतीय जैन एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार कलकत्ता की और चल रहा है जिसके तहत बिहार के गया शहर से करीब 50 किलो मीटर पूर्व डोभी, बाराचट्टी के पास यह दुःखद घटना घटी ।
घटना के समय एक ट्रक खड़ा था जिसके पीछे ठेले में आर्यिका माता जी सवार थी इस दौरान एक तेज गति से आ रहे बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक जोरदार टक्कर मारी जिसकी चपेट में आने से यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई और 3 आर्यिका माताजी सहित कुल 5 को अपने आघोष में ले गई। एक अन्य माता जी को गंभीर चोटे आई है।
दुर्घटना की सुचना पाकर संपूर्ण दिगम्बर जैन समाज में शोक की लहर पढ़ गई और गया जिले के आस- पास के जैन श्रद्धालु एकत्रित हुए।
दिगम्बर जैन धर्म की परम्पराओ में साधु पैदल ही विहार करते है और पैदल चलने के कारण दुर्घटनाओं का डर सदैव बना रहता है जिनकी सुरक्षा के लिए समाज की और से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को अनेको बार ज्ञापन दिया जा चूका है किंतु किसी भी सरकार ने ऐसी घटनों पर कोई सुध नही ली केवल आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया जाता है। एक धर्म प्रधान देश जिसमे धर्म को पूजा जाता है ऐसे देश में जब साधु संत सुरक्षित नही तो देश की आम जनता का ना जाने क्या हाल हो रहा होगा।

No comments:
Post a Comment