Saturday, 21 January 2017

आरक्षण और जातिवादी मानसिकता पर अपनी सोच बदले RSS: मायावती

बसपा मुखिया मायावती ने कहा है कि आरएसएस को संविधान व देशहित में अपनी गलत व जातिवादी मानसिकता बदलने की सख्त जरूरत है। उन्होंने आरएसएस के प्रवक्ता व प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य द्वारा दलितों व अन्य पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध करने व इसे समाप्त करने की मांग की आलोचना की है।

मायावती ने वैद्य द्वारा जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवेल के दौरान आरक्षण को समाप्त करने की मांग करने पर की प्रतिक्रिया में कहा कि आरएसएस का आरक्षण विरोधी बयान व दृष्टिकोण दुर्भाग्यपूर्ण व अतिनिन्दनीय है, क्योंकि केन्द्र की भाजपा सरकार आरएसएस के ही इशारों पर चलती है। यही कारण है कि दलितों व पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण की संवैधानिक सुविधा निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने का प्रयास करती रहती है।

मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा की नीति निर्धारक संस्था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी आरक्षण की समीक्षा की आड़ में इस व्यवस्था को समाप्त करने की बात कही, परन्तु जबरदस्त विरोध के कारण इनको अपना प्रयास रोकना पड़ गया था।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...