Saturday, 7 January 2017

बैंक अकाउंट में नहीं दी है पैन डिटेल तो जल्दी करें , 28 फरवरी तक ऐसा करना है मैंडेटरी

नई दिल्ली। अगर आपका सेविंग अकाउंट बैंक या पोस्‍ट ऑफिस में है और आपने पैन नंबर डिटेल या फार्म 60 नहीं जमा कराया है तो आप 28 फरवरी तक पैन डिटेल जरूर दे दें। सरकार ने ऐसा करना अनिवार्य कर दिया है।सरकार के इस फैसले को नोट बंदी के बाद काले धन को पकड़ने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है 9 नवंबर से पहले की अकाउंट डिटेल भी मांगी वित्‍त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक वित्‍त मंत्रालय ने बैंकों और पोस्‍ट ऑफिस से उन अकाउंट्स में… 1 अप्रैल 2016 और 9 नवंबर 2016 के बीच जमा कराए गए कैश का डाटा भी मुहैया कराने को कहा है  जिनमें 9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच अवधि में एक निश्चित सीमा से अधिक रकम जमा कराई गई है… करंट अकाउंट होल्‍डर्स यानी कारोबारियों के लिए यह सीमा 12.5 लाख रुपए या इससे अधिक है।
2.5 लाख रुपए से अधिक जमा पर चेक होगा पुराना रिकॉर्ड… सामान्‍य आदमी के लिए यह सीमा 2.5 लाख रुपए या इससे अधिक है।अगर आपने नोट बंदी के बाद यानी 9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच अपने एक अकाउंट या…कई अकाउंट में 2.5 लाख रुपए या इससे अधिक जमा कराएं है… तो सरकार आपके अकाउंट में 9 नवंबर से पहले हुए ट्रांजैक्शन की जांच भी करेगी।
करंट अकाउंट में 12.5 लाख रुपए से अधिक जमा पर चेक होगा पुराना रिकॉर्ड… किसी बिजनेस मैन ने अपने एक करंट अमाउंट में या कई अकाउंट में…9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच 12.5 लाख रुपए या इससे अधिक रकम जमा कराई है… तो उसके अकाउंट में 9 नवंबर से पहले हुए ट्रांजैक्शन की जांच भी होगी।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...