Saturday, 7 January 2017

अभिषेक मार्केट के व्यापारी के साथ 12.44लाख रूपये की ठगी

सूरत-रिग रोड अभिषेक मार्केट के व्यापारी के साथ 12.44लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सलाबतपुरा पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक मोटा वराछा सौराष्ट्र टाउनशिप निवासी व अभिषेक मार्केट में आशापूरी सिल्क मिल्स के नाम से दूकान चलाने वाले वाले जीतेंद्र चोपड़ा के साथ परवत पाटिया गोपालनगर निवासी व अभिषेक मार्केट में दुकान शुरू कर बैठे व्यापारी मोतीलाल पन्नालाल चौधरी ने धोखाधडी की ।राजस्थान के मारवाड़ जंक्शन के मूल निवासी मोतीलाल ने जीतेंद्र चोपड़ा व अन्य व्यापारियो से4दिसम्बर 2015 से 3 जून 2016 के बीच 12.44लाख की साड़ियां उधार ली।व किसी का भुगतान नहीं किया।व दूकान बन्द कर दी। सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है। 60.76 लाख की धोखाधड़ी सूरत-कपड़ा बाजार में धोखाधड़ी करने वाले धोखेबाजों के खिलाफ सलाबतपुरा पुलिस में एफआईआर का सिलसिला जारी है ।शुक्रवार को रिंग रोड मिलेनियम मार्केट में रंगोली फैब्रिक्स के नाम से कारोबार करने वाले परवत पाटिया अभिषेक रेसीडेंसी निवासी रजत जैन तथा उसके भाई नीरज व् दलाल विजेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सारोली स्थित सोमेश्वरा रॉ हाऊस निवासी कीर्ति मोवलिया तथा अन्य व्यापारियों से नियोजित साजिश के तहत मिलेनियम मार्केट में रंगोली साड़ी के नाम से दूकान शुरू कर रजत जैन नीरज जैन ने दलाल विजेंद्र के साथ मिलकर 60.76 का कपड़ा उधार खरीदा।दलाल विजेंद्र के जरिये अन्य व्यापारियों से भी संपर्क कर शुरू में भुगतान कर विश्वास जीता।इस दरम्यान 13 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच कीर्ति से 3.14लाख रूपये का ग्रे कपड़ा तथा अन्य व्यापारियों से 57.62लाख रूपये का ग्रे कपड़ा उधार खरीद कर किसी को भुगतान नहीं किया व दूकान बन्द कर फरार हो गए उत्तरप्रदेश के आगरा के मूल निवासी रजत व नीरज तथा दलाल विजेंद्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 34 लाख की ठगी का मामला दर्ज सूरत-रिंग रोड के अनुपम मार्केट में शिव क्रिएशन व शिव टेक्स के नाम से कारोबार करने वालो के खिलाफ 34.40लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला सलाबतपुरा पुलिस में दर्ज हुआ है।पुलिस सूत्रो के मुताबिक आनंदमहल रोड सन रेजीडेंसी निवासी संजयकुमार लखनभाई केशरिया ने आरोपी भगवान श्रीमंगल केशरी,गुप्तेश्वर उर्फ़ टाइगर भाई,कमलेश भगवानभाई श्रीमंगल शिव क्रिएशन व शिव टेक्स के प्रोपाइटर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 406,409,420,120बी,114 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।फरियाद के अनुसार आरोपियों ने अनुपम मार्केट में दूकान खोलकर कारोबार चालु किया ।व्यापारी संजय केशरिया को विश्वास में लेकर 36,29,694 रूपये की साड़ी उधार में खरीदी।जिसके एवज में 18 चेक दिए ।लेकिन इन चेको में से मात्र 1,88,800,रूपये के चेक ही पास हुवे ।बाकी बचे 34,40,894 रूपये के चेक बैंक से रिटर्न हो गया।रिटर्न चेको के रुपयों का तगादा करने पर भुगतान नहीं किया व दूकान बन्द कर फरार हो गया। मामले के संदर्भ में सलाबतपुरा में दर्ज शिकायत के आधार पर पीआई बीके वनार आगे की जांच व कार्यवाही कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...