Wednesday, 4 January 2017

आम बजट 1 फरवरी को पेश करने की सिफारिश

संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीपीए) ने मंगलवार को बजट सत्र 31 जनवरी से कराने की सिफारिश की है। सरकार द्वारा 31 को आर्थिक सर्वेक्षण और 1 फरवरी को आम बजट पेश किए जाने की संभावना है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली सीसीपीए ने दिल्ली में बैठक की। इसने अपना प्रस्ताव मंजूरी के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजा है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार तथा कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल हुए। सरकार ने 28 फरवरी की बजाय 1 फरवरी को बजट पेश करने का फैसला किया है। इसके साथ ही अलग से रेल बजट पेश किए जाने की परंपरा भी खत्म हो जाएगी। बजट सत्र का पूर्वाध 9 फरवरी तक चलेगा। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...