Thursday, 26 January 2017

गुरेज में हिमस्खलन: चार और लापता जवानों के शव मिले, 10 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में लापता चार और जवानों के शव बरामद हुए हैं जिससे शहीद होने वाले जवानों की संख्या 6 से बढ़कर 10 हो गई।
 25 जनवरी की देर शाम को छह जवान गुरेज सेक्टर पर अपने आर्मी कैम्प पर मौजूद थे तभी तेज बर्फबारी से हिमस्खलन हुआ। इसमें जवानों का कैंप बर्फ के ढेर में दब गया और उसमें मौजूद छह जवान शहीद हो गए।
गस्त में गए चार और जवान लापता हो गए थे जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकार से हिमस्खलन में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 10 हो गई।
इससे पहले बुधवार को ही सीमा से सटे इलाके सोनापार में हिमस्खलन से एक जवान की मौत हो गई थी और दो जवान लापता हो गए थे।
सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि कैंप में मौजूद जवानों अलावा गस्त में गए जवान भी इसे बर्फीले तूफान से प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि अब तक सात जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
घटना एलओसी के समीप हुई है। राहव व बचाव कार्य में जुटी टीमें और लापता जवानों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि अभी तक कितने और जवान लापता हैं।
वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि बुधवार को हिमस्खलन से प्रभावित होने वाले इलाके से 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
जम से बर्फीला तूफान और हिमस्खलन शुरू हुआ तब से गुरुवार सुबह तक सात नागरिकों की मौत होने की भी खबर है। इसमें एक परिवार के चार सदस्यों की तब मौत हो गई जब हिमस्खलन में उनका घर गिर गया।
घर के मलबे से परिवार के 18 वर्षीय एक नवजवान को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं घर के तीन सदस्यों और एक मजदूर ने छत के नीचे दबने के कारण और ठंड से मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2007 और मार्च 2012 के बाद जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है जिसमें सेना के कई जवान शहीद हुए।
रिपोर्ट के अनुसार, 2007 से अब तक घाटी में कुल 242 जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 62 जवान दैवीय आपदाओं का शिकार हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...