प्रधानमंत्री नरेंद्र आज प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे जिसमें उम्मीद की जा रही है कि वे चलन से बाहर हो चुके नोटों को जमा कराने के 50 दिन पूरे होने के बाद आगे का खाका पेश करेंगे। वहीं 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। अब सिर्फ आरबीआई में ही इन नोटों को घोषणा पत्र के साथ जमा कराया जा सकता है।प्रधानमंत्री अपने संबोधन में नोटबंदी के बाद के रोडमैप के बारे में बोल सकते हैं। वह नोटबंदी के बाद से एक बड़ी समस्या बने रहे नकदी के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी खासतौर पर बोल सकते हैं। यह राष्ट्र के नाम उनका दूसरा संबोधन होगा।बता दें कि इससे पहले आठ नवंबर को अपने पहले संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों का प्रचलन बंद करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री अपने दूसरे संबोधन में आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद अर्थव्यवस्था के सामने पेश आई समस्याओं से निपटने के कदमों पर भी बोल सकते हैं।पिछले कुछ सप्ताह में अपनी जनसभाओं में प्रधानमंत्री सरकार के फैसले के बाद हुई परेशानी को सहन करने की अपील जनता से करते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मील के पत्थर के रूप में माने जाने वाले इस फैसले को लेकर लोगों से 50 दिन का समय देने का आग्रह किया था और कहा था कि इसके बाद धीरे धीरे उनकी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment