सूरत। यहां रेल्वे पुलिस ने चेकिंग के दौरान 500 के नकली नोट और अमेरिकन डॉलर के साथ एक युवक को अरेस्ट किया है। जांच में पता चला कि यह युवक पाकिस्तानी है। उसने अपना पासपोर्ट बूट में छिपाकर रखा था। आरपीएफ ने युवक के बूट की जांच नहीं कर पाई, इसलिए उसका सही पता नहीं जान पाई। इसके बाद उसे जीआरपी को सौंप दिया गया। तब उसके बूट की जांच की गई, तब पता चला कि वह पाकिस्तानी है।अधिक बेग होने के कारण शंका हुई…सूरत रेल्वे सुरक्षा दल बुधवार की सुबह स्टेशन के करंट टिकट विंडो पर पेट्रोलिंग कर रहा था। तब उक्त युवक को बहुत सारे बेग लेकर लाइन पर खड़े देखा। इस पर पुलिस को शंका हुई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि उसका नाम बुरहानुद्दीन सज्जाद हुसैन है। उसने अपने आपको मुम्बई के वसई का निवासी बताया। जब बेग की तलाशी ली गई, तब उसमें से 500 के 10 नोट मिले, साथ ही 300 डॉलर भी मिले। बरामद नोट पर शंका होने पर उसे FSL मदद ली गई। इसमें पता चला कि नोट नकली हैं। इससे रेल्वे सुरक्षा दल ने उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया।आरपीएफ बूट की तलाशी नहीं ले पाई-आरपीएफ ने बुरहानुद्दीन की जांच की थी। परंतु पुलिस उसके बूट की तलाशी नहीं ले पाई, इससे उसके सही पते की जानकारी नहीं हो पाई। इसलिए उसे मुम्बई निवासी होने का समझकर जीआरपी को सौंप दिया गया। बाद में जब जीआरपी ने उसके बूट की तलाशी ली, तब उसमें से उसका पासपोर्ट मिला, जिससे पता चला कि वह पाकिस्तानी है।
रावलपिंडी से ट्रेन से अमृतसर पहुंचा था- बुरहानुद्दीन पाकिस्तान से रावलपिंडी ट्रेन से..... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment