मुंबई के एक चायवाले ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले कई महीनों से उसका चाय का पैसा नहीं दिया है। चायवाले का दावा है कि कांग्रेस पार्टी पर उसका दो लाख रुपए बकाया है। जिस शख्स ने यह आरोप लगाया है उसका नाम इंदर जोशी है। उसकी दुकान मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी (MRCC) के हेडक्वाटर के पास है। इंदर की चाय वहां काफी मशहूर है। पार्टी के लोगों के साथ-साथ समर्थक भी उसकी ही चाय पीना पसंद करते हैं। इंदर गुजरात के हैं। वह कई सालों पहले मुंबई में रहने आ गए थे। उनके गुजराती स्नैक्स भी काफी मशहूर हैं। खबर के मुताबिक, इंदर ने कहा, ‘मेरा परिवार काफी सालों से यह दुकान चला रहा है। उन्होंने काफी वक्त से हमारा भुगतान नहीं किया है इस वजह से अब हम उन्हें उधार में चाय नहीं देते। मुझे पता है कि वह (कांग्रेस) आखिरकार पैसा दे देगी। लेकिन अब किसी का भी ऑर्डर आता है तो मैं साफ कह देता हूं कि नकद में पैसा चाहिए।’MRCC के अध्यक्ष संजय निरुपम ने भी माना कि पार्टी को उस चायवाले के पैसे देने हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पिछले हफ्ते ही इस बारे में पता लगा। यह हमारे प्रशासन की ढिलाई का नतीजा है। हमें उस चायवाले को लगभग चार लाख रुपए देने थे। आधे पैसे दिए जा चुके हैं। आधे दिए जाने बाकी हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह काफी अच्छी चाय बनाते हैं, उनके सारे पैसे दिए जाने चाहिए। हम लोगों ने तकरीबन चार महीने से उनको पैसे नहीं दिए हैं। हम लोग जल्द ही सारा पैसा दे देंगे। मुझे उनकी चाय काफी पसंद है। हम लोग कई बार चाय पीने बाहर जाते हैं। लेकिन अब लोगों ने चाय पीना ज्यादा कर दिया है।’खबर के मुताबिक, MRCC के ऑफिस में एक चाय की मशीन है लेकिन लोगों को वह चाय पसंद नहीं आती। एक दूसरे कांग्रेस के नेता ने नाम ना आने की शर्त पर कहा, ‘हमारी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाती है कि वह चाय बेचते थे, लेकिन देखिए हमारे पास एक चायवाले का बिल देने के भी पैसे नहीं है।’ कुछ दिन पहले सुनने में आया था कि महाराष्ट्र की कांग्रेस पैसे की कमी से जूझ रही है। अगले साल होने वाले BMC चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना ने प्रति केंडिडेट एक करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही है वहीं कांग्रेस ने अपना बजट पचास लाख रुपए रखा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...


No comments:
Post a Comment