मास्टर माइंड पारसमल लोढ़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी पारसमल लोढ़ा देश छोड़ कर भागने की फिराक में था। लोढ़ा पर कर्नाटक के व्यवसायी शेखर रेड्डी और दिल्ली के वकील रोहित टंडन के पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने का आरोप है।आपको बता दें कि आयकर विभाग ने कुछ दिनों पहले शेखर रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारीकी थी। इसके बाद रेड्डी के ठिकानों से 130 करोड़ नकद जिसमे 34 करोड़ के नए नोट और 177 किलो सोना बरामद किया गया।सीबीआई ने कालाधन बरामदगी के मामले में कारोबारी शेखर रेड्डी को बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रेड्डी को विशेष अदालत में पेश किया जहां कोर्ट ने तीन जनवरी तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया। वहीं लोढ़ा पर ईडी भी लगातार नजर बनाए हुए था। ईडी ने ही एक एलओसी भी खुलवाया हुआ था।गिरफ्तारी की आशंका के चलते ही पारसमल लोढा विदेश भागने की फिराक में थे। लेकिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक लोढा को बुधवार की रात दिल्ली लाया गया है।आज पारसमल लोढ़ा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तो ईडी की टीम उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेना चाहती है, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। पारसमल लोढा कोलकाता में अनेक मामलों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। पारसमल लोढ़ा पर 500 और 1000 के पुराने नोटों के 25 करोड़ की रकम को नए नोटों में बदलने का आरोप है। नोटबंदी के 50 दिन खत्म होने के नजदीक हैं औऱ काले कारोबारियों की धरपकड़ तेज हो गई है।

No comments:
Post a Comment