अब तक काला धन को सफेद कराने में जुटे लोग 30 से 40 प्रतिशत कमीशन देकर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने का खेल खेल रहे थे। लेकिन सरकार को मिल रही सूचना के अनुसार अब नए नोटों की जगह पुराने नोटों की मांग बढ़ गई है। इसके लिए पांच फीसद प्रीमियम तक दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नोटबंदी की घोषणा होते ही पुराने नोटों की खपाने का खेल चालू हो गया। इसके लिए लोग 40 फीसद तक कमीशन देने को तैयार थे। ऐसे में कई व्यापारियों ने अपने खातों में हेराफेरी करके अपने पास बहुत ज्यादा पुराने नोटों का स्टॉक दिखा दिया।उनका मकसद काला धन वालों के पास से पुराना नोट लेकर कमीशन के रूप में भारी कमाई करना था। लेकिन पुराने नोट इतने आए नहीं और इन व्यापारियों के लिए खाते में हेराफेरी करना महंगा साबित होने लगा। अपने बहीखाते में दर्ज रकम के बराबर पुराने नोट बैंक में जमा कराना उनकी मजबूरी बन गई है, क्योंकि अब पुरानी इंट्री में बदलाव ज्यादा मुसीबत का कारण बनेगा।काला बाजार में सप्लाई रुकने के कारण व्यापारियों के लिए पुराना नोट जुटाना मुश्किल साबित हो रहा है। अब वे इसके लिए कमीशन ऑफर करने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल ऐसे व्यापारी अपना बहीखाता दुरुस्त करने के लिए पुराने नोटों के बदले में पांच फीसद तक कमीशन ऑफर कर रहे हैं।लेकिन माना जा रहा है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो कहीं उन्हें और ज्यादा कमीशन पर पुराने नोट का बंदोबस्त करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसी जानकारी मिलने की पुष्टि की। काले धन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे ईडी के भी एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे सही बताया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...


No comments:
Post a Comment